फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, चुनावी माहौल गर्माया

East Singhbhum : घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जिले की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई, जब भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जिले की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई, जब भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी माहौल में सराबोर हो गया।

नामांकन के दौरान कई राज्यस्तरीय नेता बाबूलाल सोरेन के समर्थन में मौजूद थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस शामिल थे। नेताओं ने दावा किया कि घाटशिला की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी।

गौरतलब है कि यह सीट पूर्व मंत्री व झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के कारण खाली हुई है। भाजपा ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में मुकाबला सोरेन बनाम सोरेन का बन गया है, जो राज्य की राजनीति में दिलचस्प मोड़ लाने वाला है। घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram