Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»बिल में छुपा मसूद अजहर…AI वीडियो से आंतकी संगठन को एकजुट करने की कोशिश
World

बिल में छुपा मसूद अजहर…AI वीडियो से आंतकी संगठन को एकजुट करने की कोशिश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर छुप गया है। नेतृत्व की कमी से संगठन कमजोर पड़ा, एआई वीडियो व नई शाखाओं की रणनीति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
By Samsul HaqueOctober 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी सफलता के बाद जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में किसी बिल में छुप गया है। इस ऑपरेशन में अजहर के भाई रऊफ अजगर सहित कई बड़े आतंकी मारे गए। अजहर के गायब रहने से आतंकी संगठन में नेतृत्व की कमी आ गई है, जिससे कार्यकर्ता बेचैन और असंतुष्ट हैं।

पहले अजहर के छिपने पर संगठन की जिम्मेदारी उसके भाई रऊफ संभालता था, लेकिन अब दोनों प्रमुख के बिना कार्यकर्ताओं का संगठन से विश्वास डगमगाने लगा है। जैश-ए-मोहम्मद के अंदर असंतोष बढ़ रहा है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भविष्य में दलबदल का खतरा सता रहा है।

एआई वीडियो से मनोबल बढ़ाने की कोशिश

संगठन को टूटने से बचाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए संगठन की ओर से अजहर की नकली तस्वीरें और वीडियो बनाई जा रही हैं, जिससे लगे कि उनका मुखिया सुरक्षित है और संगठन जीवित है। इसके साथ ही नई शाखाएं खोलने, अन्य गतिविधियां, दुष्प्रचार और वीडियो का प्रसार बढ़ाया जा रहा है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद शायद अब कोई बड़ा आतंकी हमला न करे, लेकिन दुष्प्रचार और भ्रामक वीडियो का प्रसार तेजी से कर सकता है। साथ ही एजेंसियों ने यह भी कहा कि इस तरह की कमजोर स्थिति में पाकिस्तानी ISI कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत पर बड़ा हमला करने का विचार कर सकता है, लेकिन यह बेहद जोखिम भरा कदम होगा और भारत सरकार इसका कड़ा जवाब दे सकती है।

तालिबान और पाकिस्तान के संबंधों पर भी असंतोष

जैश के कई कार्यकर्ता पाकिस्तान और तालिबान के बिगड़ते संबंधों से भी नाराज हैं, जिससे संगठन में असंतोष और दलबदल की आशंका बढ़ गई है। एआई तकनीक के सहारे जेम अपने वजूद को बचाने में जुटा है, लेकिन नेतृत्व का अभाव उसे कमजोर कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.