अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
World News: ब्रिटेन की संसद ने वीजा नियमों में अहम बदलाव पास कर दिए हैं, जिससे अब स्किल्ड वर्कर्स और स्टूडेंट्स को ब्रिटेन आने के लिए ‘सिक्योर इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट’ पास करना अनिवार्य होगा। यह बदलाव 8 जनवरी 2026 से लागू होंगे और भारत समेत सभी देशों के आवेदकों पर लागू होंगे।
ब्रिटेन के होम ऑफिस ने बयान में कहा कि अंग्रेजी भाषा सीखना और बी2 लेवल का टेस्ट पास करना अब अनिवार्य है, ताकि प्रवासी आसानी से देश के जीवन में घुल-मिल सकें। होम सेक्रेटरी शबाना महमूद ने कहा, “अब बिना इंग्लिश जाने ब्रिटेन में रहना संभव नहीं। देश का हिस्सा बनने और इकोनॉमी में योगदान देने के लिए भाषा जरूरी है।”
स्टडी वीजा पर ग्रेजुएट रूट में कटौती
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेजुएट रूट वीजा पर ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब ढूंढने का समय 2 साल से घटाकर 18 महीने किया जाएगा, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। पीएचडी डिग्री धारकों को हालांकि 3 साल की छूट मिलेगी।
होम ऑफिस मिनिस्टर माइक टैप ने कहा कि डेटा दिखाता है कि ग्रेजुएट्स अक्सर हाई-लेवल जॉब्स में नहीं जा पाते। यह बदलाव सुनिश्चित करेगा कि वीजा पर आने वाले इकोनॉमी में सही योगदान दें।
इन वीजा बदलाओं का सीधा असर भारतीय और अन्य विदेशी स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा, जिन्हें अब न्यूनतम 12वीं के बराबर अंग्रेजी का टेस्ट पास करना होगा।

