अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी ने झारखंड प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई पदाधिकारी सूची जारी की है। इस क्रम में रांची निवासी अरुण कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची महानगर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देशानुसार की।
नए दायित्व मिलने पर अरुण कुमार गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, केन्द्रीय महासचिव सतीश गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्री गुप्ता की नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रोशन लाल गुप्ता, सतीश गांधी, राहुल सिंह, रामविलास साव, राजकुमार भगत, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अशोक राम, सुशीला महतो, विश्वेश मिश्रा और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
नेताओं ने विश्वास जताया कि अरुण कुमार गुप्ता की संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं, अपनी नियुक्ति पर श्री गुप्ता ने कहा कि वे लोकहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने और जनकल्याण की नीतियों को जनता तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

