Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मानव शक्ति के तीन काम: शिक्षा, सेवा, मतदान–छपरा में गूंजे नारे, रैली निकली
Bihar

मानव शक्ति के तीन काम: शिक्षा, सेवा, मतदान–छपरा में गूंजे नारे, रैली निकली

छपरा के इसुआपुर-ब्लॉक समेत सैकड़ों गांवों में छात्राओं और महिलाओं ने रैली, रंगोली और मेहंदी से 6 नवंबर को मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया।
By Samsul HaqueOctober 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: “मानव शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान, छोड़कर अपने सारे काम, चलो 6 नवंबर को मतदान”—इन गगनभेदी नारों के साथ छपरा के इसुआपुर में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान का उद्देश्य था कि हर मतदाता 6 नवंबर को मत केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।

रंगोली और मेहंदी से जगाई मतदान की अलख

शांति रमन प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, इसुआपुर की छात्राओं ने ईएलसी समन्वयक दिव्या कुमारी के नेतृत्व में गांव-गांव घूमकर घर-घर दस्तक दी। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और अपील की कि सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

छात्राओं व महिलाओं ने रैली

अमनौर ब्लॉक के पीएम श्री उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय भागवतपुर समेत दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी रैलियों के जरिए मतदान को लेकर अलख जगाई। एकमा, पानापुर, मशरक, दरियापुर सहित कई क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अनूठा प्रयास किया। उन्होंने रंगोली सजाई और मेंहदी लगाकर “मतदान करें” संदेश हाथों पर लिखा, जिससे महिलाएं भी प्रेरित हुईं।

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने चूल्हे-चौके से समय निकालकर जन-जन में मतदान करने की चेतना जगा दी। इस अभियान में शिक्षक, छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका—सबने उत्साह से भाग लिया।

मुख्य रूप से छात्राओं और महिलाओं द्वारा ईएलसी (इलेक्टर्स लिटरेसी क्लब) की सहभागिता से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। महिलाओं को बताया गया कि एक वोट से भी बदलाव आ सकता है।

इस विविधतापूर्ण जागरूकता अभियान ने लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक जिम्मेदारी को गांव-गांव तक पहुंचा दिया। अभियान की सफलता को देखकर जनता में चुनावी जागरूकता का नया जोश दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.