अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : विश्व सेवा सप्ताह के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से बुधवार को पुंदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने आश्रम के 40 निराश्रितों और 20 सेवादारों को भोजन कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर लाॅयन बी.के. गद्ययान, सोना गद्ययान, अध्यक्ष दिलीप बंका, बीना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, डॉ. प्रदीप कुमार, विजय कुमार पांडे, एस.एस. शर्मा, मनोज महेश्वरी, निर्मल मानपुरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

