फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पिकअप वाहन समेत सामान बरामद

Ranchi : पिठौरिया थाना ने लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरूख

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : पिठौरिया थाना ने लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरूख खान, विकाश कुमार (दोनों पालू पिपराटोली, पतरातू, रामगढ़), दीपक कुमार साव (न्यू मधूकम, सुखदेवनगर) और अली मोहम्मद अंसारी (एडचोरो, नगड़ी) शामिल हैं।

गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले कई वर्षों से बिजली तार और केबल चोरी का काम कर रहे थे। हाल के महीनों में उन्होंने पिठौरिया क्षेत्र के कई इलाकों और कांके थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी के तारों को बेचने के लिए उन्होंने एक कबाड़ी, पिकअप वाहन चालक और अन्य सहयोगियों के साथ गिरोह तैयार किया था।

पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (संख्या JH01FL-8088) और चोरी गई केबल तार व कटर मशीन को बरामद किया है। यह वाहन पहले से ही नरकोपी थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी के मामले में जब्त था।

छापामारी दल में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार तथा पिठौरिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस अब फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram