फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड-मारवाड़ी समाज के स्तंभ पदमचंद जैन का निधन, अंतिम यात्रा आज

Ranchi News: रांची और झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी श्री पदमचंद जी जैन का आकस्मिक निधन सेवा सदन अस्पताल में हो गया। वे 90 वर्ष की आयु में भी जीवन के अंतिम क्षण तक समाज सेवा में सक्रिय रहे। विगत चार दिनों से वे अस्पताल में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची और झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी श्री पदमचंद जी जैन का आकस्मिक निधन सेवा सदन अस्पताल में हो गया। वे 90 वर्ष की आयु में भी जीवन के अंतिम क्षण तक समाज सेवा में सक्रिय रहे। विगत चार दिनों से वे अस्पताल में इलाजरत थे।

समाज सेवा में अविस्मरणीय योगदान

श्री जैन ने अपने जीवनकाल में 10,000 से अधिक अंतिम संस्कारों में शामिल होकर दिवंगत व्यक्तियों के दाह संस्कार में भी भाग लिया। उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं से सम्मानित किया गया। वे दिगंबर जैन समाज, मारवाड़ी सहायक समिति, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सहित कई संस्थानों में आजीवन सदस्य रहे।

परिवार और समाज में शोक

श्री जैन अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां, पौत्र-पौत्री से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक पौत्र छत्तीसगढ़ में IAS पद पर कार्यरत हैं।
उनकी अंतिम यात्रा 6 अक्टूबर को रामचंद्र लेन, गांधी चौक, अप्पर बाजार, रांची से मुक्तिधाम के लिए संध्या 4 बजे प्रस्थान करेगी।
उनके निधन की सूचना मिलने पर समाज के कई गणमान्य उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

मारवाड़ी समाज में गहरा शोक

श्री जैन की विनम्रता और सेवा भाव की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। उनकी अनुपस्थिति से पूरा क्षेत्र और मारवाड़ी समाज शोकाकुल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram