Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | कोडरमा के अंगार मोड़ पर बस हादसा, 11 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
Jharkhand

कोडरमा के अंगार मोड़ पर बस हादसा, 11 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ पर सोमवार सुबह रांची जा रही बस पलट गई, जिसमें 11 यात्री घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक है, घायलों में कई छात्र भी शामिल हैं।
By Samsul HaqueOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma News: कोडरमा जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के पास सोमवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। सतगावां से रांची जाने वाली ‘सागर’ बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

तीन यात्रियों की हालत नाजुक

घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में से तीन की स्थिति नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया।

तेज गति और तीखा घुमाव बना हादसे का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बस आमतौर पर तेज रफ्तार में चलती है। सोमवार सुबह भी बस चालक ने तीखे घुमाव पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में मुख्य रूप से छात्र और अन्य यात्री मौजूद थे, जो हजारीबाग और रांची जैसे शहरों में पढ़ाई करने जाते हैं।

घायलों में छात्र और ऑफिसर शामिल

घायलों में सचिन कुमार, रानी देवी, ब्रह्मदेव यादव, अंकित कुमार, रामस्वरूप यादव, काजल कुमारी, रिया कुमारी, दीपक कुमार, राहुल प्रियदर्शी, राजेश कुमार, ललिता कुमारी और सतगावां थाने के एसआई अरविंद सिंह (जो ट्रेनिंग के लिए बस से ही जा रहे थे), शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Angar Mod bus overturns injured passenger Koderma Jharkhand road accident Koderma bus accident Ranchi bus accident अंगार मोड़ बस पलटी कोडरमा बस हादसा घायल यात्री कोडरमा झारखंड रोड एक्सीडेंट रांची बस दुर्घटना
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.