फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर प्रखंड में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

चैनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड की सभी दस पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत के विकास की रूपरेखा तैयार करने और सरकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड की सभी दस पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत के विकास की रूपरेखा तैयार करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मुखियाओं ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष चार तिथियों – 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 1 मई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य है। मुखियाओं ने कहा, “ग्राम सभा का उद्देश्य पंचायत के हर एक गांव की जानकारी और समस्याओं को एकत्रित करना है। इसी जानकारी के आधार पर पंचायत स्तर पर योजनाओं का आकलन होता है, जिसे प्रखंड और फिर जिला स्तर पर भेजा जाता है। सरकार इन्हीं रिकॉर्डों के आधार पर विकास कार्य करती है ताकि योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सके।”उन्होंने सही ग्राम सभा की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों से सक्रिय रूप से इसमें भाग लेने की अपील की।इस महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत के मुखिया, उप-मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, जेएसएलपीएस की दीदियां, पंचायत के वीएलई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। ग्राम सभा में विकास के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram