फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को 2500 करोड़ की सहायता राशि

Patna News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तेजी से महिलाओं तक पहुँच रही है। शुक्रवार को पटना स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस प्रकार सरकार ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तेजी से महिलाओं तक पहुँच रही है। शुक्रवार को पटना स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस प्रकार सरकार ने आज 2500 करोड़ रुपये का डीबीटी अंतरण किया।

अब तक 1 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुँचे 10 हजार करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई थी।
आज 25 लाख और लाभुकों तक पैसा पहुँचा कर अब तक कुल 1 करोड़ महिलाओं को 10 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

लाभुकों का अनुभव और खुशी

आज की कार्यक्रम में एक करोड़वीं लाभार्थी अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह योजना उनके लिए नए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग खोल रही है।

योजना का लक्ष्य और आगे की सहायता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य है कि राज्य के हर परिवार से एक महिला को आर्थिक सहायता मिले और वह अपनी पसंद का रोजगार शुरू कर सके।
इसके लिए 10 हजार रुपये की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद उसके आकलन अनुसार उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना महिलाओं को मजबूत करने, आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। इसका लाभ न सिर्फ परिवारों बल्कि राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram