फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व सीएम के भाई पर निर्दलीय प्रत्याशी के भाई से मारपीट व धमकी का आरोप

Jamshedpur News: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू पर निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ बम सिंह से मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। यह घटना गुरुवार रात भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू पर निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ बम सिंह से मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। यह घटना गुरुवार रात भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटी, जिसके बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मारपीट और धमकी का आरोप

राजेश सिंह ने सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जब वे विसर्जन में हिस्सा लेने पहुंचे और शिष्टाचारवश मूलचंद साहू को अभिवादन किया, तो सहसा उन पर हमला किया गया।
बम सिंह का दावा है कि मूलचंद साहू ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि “तुम बिहारी लोग 25 साल से हमारे तलवे चाटते आए हो।” यही नहीं, उन्होंने यह भी धमकी दी कि यदि भाई शिव शंकर सिंह ने चुनाव लड़ने का दुस्साहस किया तो उन्हें जान से मारवा दिया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस विवाद ने स्थानीय राजनीति का पारा बढ़ा दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram