Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»तमिलनाडु रैली भगदड़: 39 की मौ’त, 50 से ज्यादा घायल, ..जानें अबतक क्या-क्या हुआ?
India

तमिलनाडु रैली भगदड़: 39 की मौ’त, 50 से ज्यादा घायल, ..जानें अबतक क्या-क्या हुआ?

तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय की रैली में भगदड़ से 39 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती, केंद्र और राज्य सरकार ने जताया शोक।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: तमिलनाडु के करूर जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अभिनेता से नेता बने टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कलागम) पार्टी प्रमुख जोसेफ विजय की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह घटना करूर के वेलुसामीपुरम इलाके में हुई, जहां विजय की “वेलिचम वेलियेरु” नामक रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और देखते ही देखते भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया है।

देशभर में शोक की लहर

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस घटना को दुखद बताया और पीड़ितों के लिए संवेदना संदेश साझा किया।

आर्थिक मदद और जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने हादसे की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अरुणा जगतीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि इस घटना से उनका दिल टूट गया है और यह उनके लिए असहनीय पीड़ा का क्षण है। वहीं, एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने भी शोक संदेश जारी कर घटना को बेहद दुखद बताया और अपनी पार्टी के नेताओं को घायलों की मदद के लिए अस्पताल भेजा।

फौरन राहत कार्य

सरकार और प्रशासन की ओर से घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता तथा परिवारों को आवश्यक सहयोग देने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। लोग दुख और आक्रोश के साथ प्रशासन से सख्त जांच और व्यवस्था सुधार की मांग कर रहे हैं। यह त्रासदी न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश के लिए गहरे दुख का कारण बन गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.