फॉण्ट कनवर्टर NEW

कल 19 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगा भाग्य का फैसला

नई दिल्ली। कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 102 सीटों पर मतदान होना है। इनमें 11 सीटें ऐसीं हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पहले चरण के मतदान में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री एवं एक पूर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली। कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 102 सीटों पर मतदान होना है। इनमें 11 सीटें ऐसीं हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पहले चरण के मतदान में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री एवं एक पूर्व राज्यपाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन सीटों पर कांटे का मुकाबला होने और बदलते सियासी समीकरणों के कारण प्रत्याशियों की चिंता बढ़ी है। शुक्रवार 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 1625 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं। महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं।

सियासी समीकरण ऐसे कि – 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

19 अप्रैल की शाम गडकरी की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 2014 में गडकरी ने पहली बार सात बार के सांसद रहे विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों से हराया था। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराया था। अरुणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव मैदान में हैं। रिजिजू 2004 से तीन बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी से हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की जगह भाजपा ने राज्यसभा सदस्य सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मुजफ्फनगर में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां से केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक और बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति से है। दो बार के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राजस्थान की अलवर सीट पर भी पहले चरण में चुनाव है। यहां से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने विधायक ललित यादव को उतारा है। 2019 में यहां से बाबा बालक नाथ ने लोकसभा का चुनाव जीता था।राजस्थान की बीकानेर संसदीय सीट से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram