Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»स्कूल से मॉल तक गोलीबारी… आखिर क्यों इतना आसान है अमेरिका में बंदूक खरीदना?
World

स्कूल से मॉल तक गोलीबारी… आखिर क्यों इतना आसान है अमेरिका में बंदूक खरीदना?

अमेरिका में हर साल हजारों लोग गोलीबारी की भेंट चढ़ जाते हैं, लेकिन फिर भी बंदूकें रखना वहां शान और अधिकार माना जाता है। आखिर क्यों गन कल्चर इस देश की राजनीति और समाज में इतनी गहराई से जड़ें जमाए हुए है?
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: दुनिया की सबसे ताकतवर ताकत कहलाने वाले अमेरिका की एक सबसे बड़ी समस्या है – गन कल्चर। यहां हर साल करीब 40 हजार लोग गोली लगने से अपनी जान गंवा देते हैं। इन मौतों में आत्महत्याओं से लेकर सड़क पर हुई गोलीबारी और स्कूलों में हुई मास शूटिंग तक सब शामिल है। इसके बावजूद अमेरिका में बंदूकें रखना आज भी शान और अधिकार माना जाता है।

इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी संविधान का सेकंड अमेंडमेंट है, जिसमें नागरिकों को हथियार रखने का अधिकार दिया गया है। यह प्रावधान अमेरिका की आज़ादी के शुरुआती दौर से जुड़ा हुआ है, जब आत्मरक्षा और स्वतंत्रता के लिए बंदूकें ज़रूरी मानी जाती थीं। यही सोच आज भी कई अमेरिकी नागरिकों की मानसिकता में गहराई तक बैठी है। उनका मानना है कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना जरूरी है।

यही वजह है कि यहां हर साल लगभग 1.8 से 2 करोड़ नई बंदूकें खरीदी जाती हैं। अमेरिका में कई लोग शिकार और खेल के लिए भी बंदूकें इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे संग्रह करने का शौक रखते हैं। यही कारण है कि किसी व्यक्ति के पास एक-दो नहीं बल्कि कई बंदूकें होना आम बात है।

अमेरिका में गन लॉबी भी बेहद मजबूत है। खासकर नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRA) जैसी संस्थाएं बंदूक रखने के अधिकार की खुलकर वकालत करती हैं। ये संगठन सख्त गन कंट्रोल कानूनों का विरोध करते हैं और राजनेताओं पर दबाव डालकर नए नियम बनने से रोकते हैं।

हालांकि हर बार किसी बड़ी गोलीबारी या मास शूटिंग की घटना के बाद गन कंट्रोल पर बहस तेज हो जाती है। स्कूल, मॉल और सार्वजनिक जगहों पर हुई घटनाओं ने आम नागरिकों को डरा दिया है। लेकिन राजनीतिक दलों के बीच गहरी खाई इस मुद्दे को सुलझने नहीं देती। डेमोक्रेटिक पार्टी जहां सख्त कानून बनाने के पक्ष में है, वहीं रिपब्लिकन पार्टी हथियार रखने के अधिकार का समर्थन करती है।

नतीजा यह है कि बहस तो बहुत होती है, लेकिन अमेरिका में गन कल्चर जस का तस बना हुआ है। बंदूकें वहां सिर्फ सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि पहचान और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.