Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»“पलाश ब्रांड” ने झारखंड की 2 लाख ग्रामीण महिलाओं को दी नई पहचान, 40 करोड़ का कारोबार
#Trending

“पलाश ब्रांड” ने झारखंड की 2 लाख ग्रामीण महिलाओं को दी नई पहचान, 40 करोड़ का कारोबार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से पलाश ब्रांड बना महिलाओं के आत्मनिर्भरता का प्रतीक
By Muzaffar HussainSeptember 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर वर्ष 2020 में शुरू हुआ “पलाश ब्रांड” आज झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुका है। इस ब्रांड के जरिये राज्य की 2 लाख से अधिक महिलाएं अपने हुनर और परिश्रम को नई पहचान दे रही हैं और अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज कर चुकी हैं।

सिल्ली की शीला देवी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। कभी हाउसकीपिंग कर परिवार चलाने वाली शीला ने प्रशिक्षण और क्रेडिट लिंकिंग के सहयोग से अन्य महिलाओं के साथ “पलाश आजीविका दीदी कैफ़े” शुरू किया। आज दिल्ली के सरस मेले में उनके झारखंडी व्यंजन हर साल 6-7 लाख रुपये की बिक्री करते हैं। वे अब “लखपति दीदी” कहलाती हैं। शीला जैसी सैकड़ों महिलाओं की सफलता की कहानी पलाश ब्रांड के जरिये लिखी जा रही है।

पलाश ब्रांड का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के श्रम और कौशल को सम्मान देना और उनके उत्पादों को सीधा बाज़ार उपलब्ध कराना है। ब्रांड का लोगो राज्य का प्रतीकात्मक फूल “पलाश” और टैगलाइन “ग्रामीण महिलाओं की श्रम-शक्ति का सम्मान” उनकी मेहनत को पहचान देता है।

राज्यभर में 46 पलाश मार्ट और 24 डिस्प्ले-कम-सेल काउंटर संचालित हैं, जहां से पलाश ब्रांड के 30 से अधिक उत्पाद आम उपभोक्ताओं तक पहुँचते हैं। बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग ने महिलाओं को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई है और उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है।

ब्रांड के लोकप्रिय उत्पादों में जीराफूल चावल, ब्राउन राइस, मडुआ आटा, गेहूं का आटा, अरहर दाल, सरसों तेल, हर्बल आटा, मसाले, शहद, साबुन, डिटर्जेंट और हैंडवॉश शामिल हैं। सरसों का तेल पारंपरिक पद्धति से निकाला जाता है, जबकि पलाश शहद जंगल से संग्रहित होकर शुद्ध और पौष्टिक रूप में ग्राहकों तक पहुँचता है। अनपॉलिश दाल अधिक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो झारखंड की थाली का अहम हिस्सा बन रही है।

“पलाश ब्रांड” न केवल झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान भी दिला रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को उनके कौशल के लिए उचित अवसर देती रहेगी, ताकि “पलाश” की सफलता और व्यापक हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.