Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»कतर में जुटे 50 मुस्लिम देश, ईरान ने इजराइल से रिश्ते तोड़ने की अपील
World

कतर में जुटे 50 मुस्लिम देश, ईरान ने इजराइल से रिश्ते तोड़ने की अपील

कतर की राजधानी दोहा में 50 मुस्लिम देशों के नेताओं ने इजराइल के खिलाफ बैठक की। ईरान ने रिश्ते तोड़ने की मांग की, जबकि पाकिस्तान ने नाटो जैसी संयुक्त फोर्स बनाने का सुझाव दिया।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 15, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: कतर की राजधानी दोहा इन दिनों मुस्लिम देशों के बड़े राजनीतिक जमावड़े का गवाह बना हुआ है। यहां पर 50 से ज्यादा इस्लामी देशों के नेता इजराइल के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए एक विशेष बैठक में शामिल हुए। यह बैठक अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने मिलकर बुलाई है। इसका मकसद 9 सितंबर को कतर में हुए इजराइली हमले का जवाब तय करना है। इस हमले में हमास के पांच सदस्य और एक कतरी सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी।

ईरान का कड़ा रुख

बैठक शुरू होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने मुस्लिम देशों से अपील की कि वे तुरंत इजराइल के साथ सभी राजनयिक और आर्थिक संबंध खत्म करें। उन्होंने कहा कि “यह वक्त मुस्लिम उम्माह की एकजुटता दिखाने का है।” ईरान का कहना है कि इजराइल की बढ़ती आक्रामक कार्रवाई केवल गाजा ही नहीं, बल्कि पूरे इस्लामिक जगत के लिए खतरा है।

पाकिस्तान ने रखी बड़ी मांग

पाकिस्तान ने बैठक के दौरान मुस्लिम देशों को नाटो जैसी एक संयुक्त फोर्स बनाने का सुझाव दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा कि “आज पूरी दुनिया के मुस्लिम इस बैठक को देख रहे हैं। हमें एक जॉइंट डिफेंस फोर्स की जरूरत है, ताकि किसी भी इस्लामिक देश पर हमला होने की स्थिति में मिलकर जवाब दिया जा सके।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान, जो न्यूक्लियर पावर है, इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार है।

कतर का सख्त बयान

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने भी इजराइली हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला कतर की संप्रभुता पर सीधा वार है और उनकी सरकार देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगी।

हमले का पृष्ठभूमि

दरअसल, 9 सितंबर को इजराइल ने दोहा में हमास चीफ खलील अल-हय्या को निशाना बनाकर हमला किया था। हालांकि वे इस हमले में बच गए, लेकिन उनके पांच साथियों और एक कतरी अधिकारी की मौत हो गई। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने इस कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी ली थी। यह हमला उस समय हुआ जब हमास के नेता अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।

कतर-इजराइल के बीच तनाव

हमले के बाद कतर ने इजराइल पर जमकर निशाना साधा। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने इसे “कायराना हमला” बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। वहीं, इजराइल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने इस हमले का बचाव करते हुए कहा कि आतंकवादियों को दुनिया में कहीं भी छूट नहीं मिल सकती। उन्होंने इजराइली सेना और खुफिया एजेंसी शिन बेट की तारीफ करते हुए कहा कि उनका निशाना बेहद सटीक था।

इस्लामी देशों की आगे की रणनीति

दोहा की बैठक में विदेश मंत्रियों ने भी बंद कमरे में चर्चा की और तय किया कि आने वाले दिनों में इजराइल पर दबाव बनाने के लिए संयुक्त कदम उठाए जाएंगे। हालांकि फिलहाल किसी आर्थिक प्रतिबंध या सैन्य कार्रवाई पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लेकिन ईरान और पाकिस्तान की सख्त मांग के चलते यह बैठक मुस्लिम देशों की एकजुटता दिखाने में अहम साबित हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.