Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»उप राष्ट्रपति को वेतन नहीं मिलता पर, 4 लाख मिलते हैं हर महीना, पेंशन की सुविधा भी
India

उप राष्ट्रपति को वेतन नहीं मिलता पर, 4 लाख मिलते हैं हर महीना, पेंशन की सुविधा भी

भारतीय उप राष्ट्रपति को संविधान के अनुसार सैलरी नहीं मिलती, लेकिन राज्य सभा के चेयरमैन होने के नाते उन्हें हर महीने 4 लाख का भत्ता मिलता है। इसके अलावा पद पर रहते और रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुफ्त आवास, चिकित्सा सुविधा, पर्सनल स्टाफ, सरकारी वाहन और जिंदगी भर पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
By Samsul HaqueSeptember 9, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: आज शाम देश को नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है। राष्ट्रपति देश का पहला नागरिक होता है तो उप राष्ट्रपति दूसरा। इसका मतलब है कि यह देश की दूसरी सबसे बड़ी पोस्ट वाला पद है। जाहिर है कि इस पद के लिए मिलने वाली सैलरी और अन्य सुविधाओं के बारे में जानने की जिज्ञासा सभी को रहती है।

भारतीय संविधान के मुताबिक, उप राष्ट्रपति पद के लिए किसी भी तरह की सैलरी का प्रावधान नहीं है। लेकिन, इस पद के लिए तमाम तरह की सुविधाओं के लिए मोटा पैसा मिलता है। इन पैसों के अलावा कई लग्जरी सुविधाएं भी मुफ्त में दी जाती हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि उप राष्ट्रपति को सैलरी भले न मिले रिटायरमेंट यानी पद छोड़ने के बाद पेंशन जरूर मिलती है, वह भी जिंदगी भर और काफी मोटी रकम। आइए समझते हैं कि उप राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान और रिटायरमेंट के बाद कौन-कौन सी सुविधाएं और कितने पैसे मिलते हैं।

उप राष्ट्रपति को पद पर रहने के दौरान ही नहीं, रिटायरमेंट के बाद भी कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वाइस प्रेसिडेंट को रिटायरमेंट के बाद 2 लाख रुपये की पेंशन मिलती है। यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें सैलरी नहीं होती लेकिन पेंशन मिलती है। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद टाइप 8 का बंगला भी दिया जाता है। एक व्यक्तिगत सचिव, एक अतिरिक्त पर्सनल सचिव, एक व्यक्तिगत सहायक, एक फिजिशियन, एक नर्सिंग ऑफिसर और 4 पर्सनल अटैंडेंट भी मिलते हैं।

सैलरी भले नहीं मिलती, लेकिन उप राष्ट्रपति को मुफ्त आवास, चिकित्सा सुविधा, ट्रेन और हवाई जहाज में मुफ्त सफर, टेलीफोन सुविधा, मोबाइल फोन, पर्सनल सिक्योरिटी और स्टाफ सहित कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। उनके आने-जाने के लिए सरकारी वाहन की सुविधा और उसका सारा खर्चा भी सरकार का ही रहता है। उप राष्ट्रपति के वाहन के साथ एस्कॉर्ट भी रहता है, जो उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।वाइस प्रेसिडेंट के लिए सैलरी का प्रावधान नहीं है, जब तक वह राष्ट्रपति नहीं बन जाते हैं।

बावजूद इसके राज्य सभा का चेयरमैन होने के नाते उन्हें हर महीने 4 लाख रुपये का भत्ता दिया जाता है। गौरतलब है कि देश के उप राष्ट्रपति को राज्य सभा के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार भी मिलता है। वाइस प्रेसिडेंट को मिलने वाले भत्ते का निर्धारण सैलरी एंड अलाउंस ऑफ ऑफिसर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट, 1953 के तहत किया जाता है। संसद के एक अधिकारी का कहना है कि वैसे तो उप राष्ट्रपति के लिए किसी खास सैलरी का प्रावधान नहीं है, लेकिन राज्यसभा का चेयरमैन होने के नाते उन्हें भत्ते के रूप में मोटा पैसा दिया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.