फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपराष्ट्रपति चुनाव: गडकरी-खड़गे की दोस्ताना झलक, कांग्रेस ने PM पर कसा तंज

India News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया उसके बाद राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद लाइन में लगकर मतदान करने में जुट गए। गडकरी खड़गे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए वोट डालने पहुंचे इस बीच

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया उसके बाद राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद लाइन में लगकर मतदान करने में जुट गए।

गडकरी खड़गे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए वोट डालने पहुंचे

इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई, जिसे लेकर चर्चाएं शुरु हो गई। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वोट डालने पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर परिसर में आए। देर तक दोनों मुस्कुराते हुए बातें करते रहे। इस तस्वीर पर बीजेपी की ओर से कोई रिएक्शन तो नहीं आया, लेकिन कांग्रेस ने इसका इस्तेमाल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कांग्रेस बोली- यही है असली लोकतंत्र की तस्वीर, पीएम मोदी इस तरह कभी नहीं दिखे

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यही तो असली लोकतंत्र की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी पीएम नरेंद्र मोदी को इस तरह किसी का हाथ पकड़े हुए देखा है। वह तो हमेशा गुस्से में रहते हैं और किसी से भी संवाद करने से बचते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिली। एक तरफ गिरिराज सिंह और अखिलेश यादव बेहद प्रेम से मिलते नजर आए तो वहीं किरेन रिजिजू भी लगातार विपक्ष के कई नेताओं से मिलते रहे। उन्होंने डिंपल यादव से भी वोटिंग बूथ के बाहर बात की।
बता दें इस उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के मुकाबले जीत पक्की मानी जा रही है। दरअसल वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने भी एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया था। वहीं एनडीए के पास पहले ही 427 वोट होने की बात कही गई है। इसके अलावा बीएसआर, बीजेडी जैसे दलों ने चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। पंजाब से अमृतपाल सिंह और एक अन्य सांसद भी वोट से दूर रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram