Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»तनाव, गुस्सा और चिंता से छुटकारा दिलाएगा मेडिटेशन
Adda More..

तनाव, गुस्सा और चिंता से छुटकारा दिलाएगा मेडिटेशन

आयुष मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व को बताया है। मंत्रालय के अनुसार नियमित ध्यान करने से मन को शांति मिलती है, तनाव और चिंता कम होती है, नींद बेहतर होती है और दिल की सेहत मजबूत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा कर ध्यान यानी मेडिटेशन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को शांत कर भीतर की शांति को महसूस करता है। ध्यान करते समय पूरा फोकस केवल सांसों और आंतरिक आवाज पर रहता है, जिससे इंसान अपने मन के शोर से दूर होकर खुद से जुड़ता है।

आयुष मंत्रालय का कहना है कि नियमित ध्यान करने से भय, गुस्सा, तनाव और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति मिलती है। यह मन में सकारात्मक सोच विकसित करता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जब व्यक्ति अपनी भावनाओं को समझकर उन्हें नियंत्रित करना सीखता है, तो गुस्सा कम होता है और मन अधिक शांत रहता है। ध्यान एकाग्रता को भी बढ़ाने का सशक्त साधन है। आज के समय में लोग मल्टीटास्किंग के कारण अक्सर ध्यान भटका लेते हैं, लेकिन ध्यान के अभ्यास से मन स्थिर होता है और याददाश्त भी बेहतर बनती है।

यही नहीं, यह इच्छाशक्ति को मजबूत करता है, जिससे इंसान अपने लक्ष्यों की ओर अधिक समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ पाता है। ध्यान का एक और बड़ा लाभ है कि यह शरीर और मन दोनों को आराम देता है। भागदौड़ से भरे दिन के बाद ध्यान करने से शरीर की थकान दूर होती है और ऊर्जा दोबारा प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति बस आंखें बंद कर गहरी सांसें लेता है और धीरे-धीरे विचारों को शांत करता है। जैसे ही मन स्थिर होता है, भीतर सुख और संतुलन का अनुभव होता है। मंत्रालय का कहना है कि यह अभ्यास न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। वैज्ञानिक शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि ध्यान तनाव और चिंता को कम करता है और नींद की समस्या का समाधान करता है। जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती, उनके लिए ध्यान एक सरल और प्रभावी उपाय हो सकता है।

नियमित अभ्यास से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, रक्त संचार बेहतर होता है और दिल के कार्यों में सुधार आता है। इससे हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के बीच ध्यान अपनाना मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि आज की तेज-तर्रार जिंदगी में तनाव, चिंता और बेचैनी आम समस्या बन गई है। काम का दबाव, पढ़ाई का बोझ, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक जीवन की भागदौड़ ने लोगों के जीवन को जटिल बना दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.