Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Interesting | प्रेम के जाल में फंसा युवक, चार महीने तक गुलामी करने को मजबूर
Interesting

प्रेम के जाल में फंसा युवक, चार महीने तक गुलामी करने को मजबूर

चीन में एक 17 साल की लड़की ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी को पैसों के लिए गुलामी कराने वाले गिरोह को बेच डाला। युवक को म्यांमार में बंधक बनाकर 16–20 घंटे ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया और परिवार से 43 लाख की फिरौती वसूली गई।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के झांजियांग की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने 19 साल के प्रेमी को पहले मोहब्बत के जाल में फंसाया और पैसों के लिए गुलामी कराने वाले गिरोह को बेच डाला। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक स्थानीय पूल हॉल में हुई थी। लड़की हमेशा आकर्षक कपड़े पहनती और नकली डिजाइनर बैग्स के जरिए अमीरी का दिखावा करती थी।

यही चीजें उस युवक को लुभा गईं। धीरे-धीरे लड़की ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और अपने कथित बिजनेस की कहानियां सुनाकर उसे प्रभावित किया। उसने युवक को म्यांमार में शानदार नौकरी दिलाने का वादा किया। प्रेम के जाल में फंसा युवक परिवार के विरोध के बावजूद फरवरी में उसके साथ थाईलैंड चला गया।

थाईलैंड-म्यांमार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद लड़की ने उसे अकेला छोड़ दिया और हथियारबंद लोगों के हवाले कर दिया। उन्होंने युवक के दस्तावेज और फोन छीनकर उसे एक सीक्रेट कैंप में कैद कर लिया। वहां उसका सिर मुंडवाया गया और उसे रोजाना 16 से 20 घंटे तक कंप्यूटर पर बैठाकर अपने ही देशवासियों के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया। जब वह काम में असफल रहा तो उसे लोहे की रॉड से पीटा गया। लगातार यातनाओं के कारण उसका वजन 10 किलो से ज्यादा घट गया और उसे सुनने में भी परेशानी होने लगी।

स्थिति और बिगड़ी जब अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिवार से 43 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने जैसे-तैसे पैसा इकट्ठा कर जून 2025 में उसकी रिहाई कराई। इस बीच, धोखेबाज प्रेमिका म्यांमार से निकलकर थाईलैंड में 10 दिन छुट्टियां मनाती रही और फिर चीन लौट आई। लेकिन उसके लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चार महीने की कैद से बाहर आने के बावजूद युवक अब भी डर और चिंता में जी रहा है और अक्सर उस बुरे दौर की यादें उसे सताती रहती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

RECENT ADDA.

न्यायपालिका पर सीधा हमला, हाईकोर्ट ने खारिज की धनबाद जज मर्डर केस के दोषियों की अपील

July 14, 2026

मानव तस्करी पर CID ने सभी जिलों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, दिल्ली में बनेगी राष्ट्रीय SOP

July 14, 2026

आधी रात बिना हस्ताक्षर जारी हुआ रिजल्ट, आयोग कार्यालय का घेराव, सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग

July 14, 2026

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को 7 दिनों तक बनाया बंधक, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

July 14, 2026

यात्रा और मेला को देखते हुए रांची पुलिस की सख़्ती, व्यापक यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान शुरू

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.