Skip to content
Log In
राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

8 सितंबर से झारखंड में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 सितंबर से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को राँची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से उमस और गर्मी का एहसास हुआ। विभाग का कहना है कि पिछले चार से पाँच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में नई बारिश का दौर लोगों की परेशानियाँ और बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

पिछले 24 घंटों में गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार को राँची का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतें और विशेषकर आकाशीय बिजली के दौरान खुले में न रहें।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *