Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»मरकज केस: लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप बेबुनियाद? रिपोर्ट में सामने आया सच
India

मरकज केस: लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप बेबुनियाद? रिपोर्ट में सामने आया सच

दिल्ली के चर्चित मरकज केस में नई जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि मौलाना साद ने मुस्लिमों को लॉकडाउन तोड़ने के लिए नहीं भड़काया था। रिपोर्ट में लैपटॉप की जांच में भी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। हाईकोर्ट पहले ही कई चार्जशीट को रद्द कर चुकी है। यह खुलासा तबलीगी जमात मामले में नया मोड़ ला सकता है।
By Samsul HaqueSeptember 4, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: 31 मार्च 2020 को हजरत निजामुद्दीन थाने के तत्कालीन एसएचओ की शिकायत पर मौलाना साद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि 21 मार्च 2020 को व्हाट्सऐप पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें मौलाना साद कथित तौर पर अपने अनुयायियों से कोरोना काल में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अवहेलना कर धार्मिक जमावड़े में शामिल होने की अपील कर रहे थे। अब इस मामले की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौलाना ने लॉकाडाउन तोड़ने के लिए मुस्लिमों को नहीं उकसाया।

रिपोर्ट के मुताबिक मौलाना साद अब तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं। उनका लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेजे गए हैं। पहले दौर की जांच में लैपटॉप में सुरक्षित भाषणों की समीक्षा की गई थी, जिनमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

पिछले महीने दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 एफआईआर और 70 भारतीयों पर दर्ज चार्जशीट को रद्द करते हुए कहा था कि सिर्फ मरकज में रहना ही सरकारी आदेशों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता है।

पूर्व पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव चार साल पहले रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब इस जांच से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त और दिल्ली पुलिस प्रवक्ता इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन तबलीगी जमात पर आरोप था कि उसने 13 से 15 मार्च 2020 के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक सम्मेलन आयोजित किया, जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला। 36 देशों के 952 विदेशी नागरिकों पर चार्जशीट दायर की गई थी। मई और जून 2020 में कुल 48 चार्जशीट और 11 सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दाखिल की गईं। मुकदमे के दौरान 44 विदेशी नागरिकों ने ट्रायल का विकल्प चुना, जबकि 908 ने दोष स्वीकार कर 4,000 से 10,000 तक का जुर्माना भरा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.