अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दुनिया को धमकाया। उन्होंने धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स या उससे जुड़े नियम लगाएंगे, उनके खिलाफ अमेरिका भारी टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगाएगा। ट्रंप की यह धमकी उन देशों के लिए संदेश है, जो अल्फाबेट, मेटा और अमेजन जैसी अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनियों पर टैक्स लगा रहे हैं।
गूगल-अमेजन पर लगा डिजिटल टैक्स
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सख्त लहजे में कहा कि वह अमेरिका की शानदार टेक कंपनियों के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि डिजिटल टैक्स, डिजिटल सर्विस नियम और डिजिटल मार्केट रेगुलेशन अमेरिकी टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुंचाने और भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं। ट्रंप ने गुस्से में कहा कि ये नियम चीन की बड़ी टेक कंपनियों को पूरी तरह छूट देते हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी
ट्रंप ने लिखा- डिजिटल टैक्स, डिजिटल सर्विस कानून और डिजिटल मार्केट नियम अमेरिकी टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुंचाने और भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं। वे, बेशर्मी से, चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को पूरी छूट देते हैं। यह अब बंद होना चाहिए और अभी बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी बेहद कीमती टेक्नोलॉजी और चिप्स पर निर्यात प्रतिबंध भी लगाएगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि मैं उन सभी देशों को, जो डिजिटल टैक्स, कानून, नियम या रेगुलेशन लागू करते हैं, नोटिस देता हूं कि अगर ये भेदभावपूर्ण कदम नहीं हटाए गए, तो मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर उनके देश के अमेरिका में होने वाले निर्यात पर भारी अतिरिक्त टैरिफ लगा दूंगा।

