फॉण्ट कनवर्टर NEW

रवाना हुआ जागरुकता रथ, लोगों तक पहुंचेगी खाद्यान्न योजनाओं की पूरी जानकारी

Ranchi : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह और जिला आपूर्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया।

जागरुकता रथ के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक एवं दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना और चीनी वितरण योजना की विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाएगी।

इन योजनाओं के तहत पीला कार्डधारियों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज निःशुल्क, गुलाबी और हरे कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क मिलता है। वहीं, सोना-सोबरन योजना में मात्र 10 रुपये में धोती/लुंगी और साड़ी उपलब्ध कराई जाती है। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर लाभुक तक योजनाओं की जानकारी और सुविधा समय पर पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram