फॉण्ट कनवर्टर NEW

बरियातू में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने नामजद आरोपी को दबोचा

राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बाजार में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी श्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शराब पीने के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बाजार में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी श्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में भूपेंद्र साव पर हमला करने का आरोप है।

मामूली विवाद के बाद किया हमला

जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे चिरौंदी बाजार में भूपेंद्र साव और श्याम महतो शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर श्याम महतो ने भूपेंद्र साव के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में भूपेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर पर सात टांके लगे हैं।

शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

घटना के बाद भूपेंद्र साव ने बरियातू थाने में श्याम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने श्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram