Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»जेल से बचने के लिए 3 बार बनी मां, आखिरकार पकड़ी गई चीनी महिला
World

जेल से बचने के लिए 3 बार बनी मां, आखिरकार पकड़ी गई चीनी महिला

चीन की एक महिला ने जेल से बचने के लिए तीन बार गर्भधारण किया, लेकिन कानून का दुरुपयोग उजागर होने पर उसे हिरासत में भेज दिया गया।
By Samsul HaqueAugust 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराई गई चीन के शाक्सी प्रांत की एक महिला ने चार साल के भीतर तीन बार गर्भवती होकर कानून में मौजूद प्रावधान का फायदा उठाया। आखिरकार इस महिला को अपनी शेष सजा काटने के लिए हिरासत केंद्र भेज दी गई है। चीन में यह महिला छद्म नाम चेन होंग से पहचानी जाती है।

दरअसल, दिसंबर 2020 में चेन होंग को धोखाधड़ी के मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। चीन में एक कानून के तहत गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु की देखभाल कर रहीं माताएं जेल के बाहर सजा काट सकती हैं। इसी का सहारा लेकर चेन लगातार जेल जाने से बचती रही। इस कानून के अनुसार दोषियों को हर तीन महीने में स्वास्थ्य और गर्भावस्था से जुड़ी रिपोर्ट जमा करनी होती है और अधिकारियों द्वारा उनकी जांच की जाती है।

2020 से 2024 तक चेन ने एक ही पुरुष से तीन बच्चों को जन्म दिया। हर बार गर्भवती होने या नवजात की देखभाल के नाम पर उसे जेल से बाहर रहने का अधिकार मिल गया। लेकिन मई 2025 में अधिकारियों को पता चला कि चेन अपने तीसरे बच्चे के साथ नहीं रह रही थी। बच्चे का पंजीकरण (हुको) उसके पूर्व पति की बहन के नाम पर था, जिससे पूरा मामला सामने आ गया। जांच में खुलासा हुआ कि चेन पहले ही अपने पति से तलाक ले चुकी थी। उसके दो बच्चे पूर्व पति के पास रह रहे थे, जबकि तीसरा बच्चा उसने पूर्व पति की बहन को सौंप दिया था।

वकीलों का कहना था कि उसने जेल से बचने के लिए गर्भावस्था का दुरुपयोग किया और अब उसके पास सजा काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नतीजतन, चेन को हिरासत केंद्र भेज दिया गया, जहां वह अपनी बची हुई करीब एक साल की सजा पूरी करेगी। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि तीन निर्दोष बच्चों को केवल जेल से बचने की रणनीति के तहत जन्म दिया गया। वहीं, कुछ ने चीन के कानून में मौजूद इस खामी पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.