फॉण्ट कनवर्टर NEW

निक्की भाटी हत्याकांड: CCTV फुटेज में नया दावा, निक्की ने खुद लगाई थी आग?

India News: हाल ही में दहेज प्रताड़ना के चलते एक महिला की हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी हत्याकांड में अब सामने आया है कि आरोपी विपिन के परिवार ने अस्पताल को गलत सूचना दी थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: हाल ही में दहेज प्रताड़ना के चलते एक महिला की हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी हत्याकांड में अब सामने आया है कि आरोपी विपिन के परिवार ने अस्पताल को गलत सूचना दी थी। अस्पताल को सिलेंडर फटने की जानकारी दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को भेजे गए मेमो में सिलेंडर फटने की बात लिखी है। वहीं, आरोपी पक्ष ने कुछ सीसीटीवी फुटेज दिखाकर दावा किया है कि निक्की को जलाया नहीं गया बल्कि उसने खुद ही आग लगाई। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि निक्की ने खुद को आग लगाई तो परिवार के लोगों ने अस्पताल में सिलेंडर फटने की बात क्यों कही?

घटना के बाद निक्की के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को जलाकर मारा गया है। पुलिस ने घर में सिलेंडर फटने की बात की जानकारी की तो पता चला कि घर में कोई सिलेंडर नहीं फटा था। विवाहिता थिनर से जली थी। विवाहिता को जलाया गया या खुद जली इसकी अभी जांच की जा रही है। पुलिस सभी साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक-एक जांच पूरी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पास इस घटना को लेकर सबसे पहले अस्पताल से एक मेमो आया था। इसमें लिखा था कि सिरसा स्थित सत्यवीर के घर में सिलेंडर फटने से विवाहिता निक्की आग में झुलस गई है। यह जानकारी आरोपी विपिन के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दी थी।

हत्याकांड में आरोपी पक्ष का कहना है कि निक्की ने खुद ही आग लगाई थी। सोमवार को सिरसा गांव में आरोपियों के समर्थन में घर के बाहर स्थानीय ग्रामीण जुटे। उन्होंने इस मामले में हो रही कार्रवाई को अनुचित ठहराया। ग्रामीणों का दावा है कि निक्की ने खुद ही आग लगाई थी। पति और ससुराल पक्ष को साज़िश के तहत गलत फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने 21 अगस्त का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया है। इसमें कथित तौर पर दिख रहा है कि जिस समय निक्की को आग लगाई गई, उस समय उसका पति विपिन अपने छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर कार की सफाई कर रहा था।

स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर विपिन बाहर था तो उस पर निक्की को जलाने का आरोप कैसे लग सकता है? इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें निक्की की बहन कंचन को रोते हुए यह कहते सुना जा सकता है कि ये बहन, तूने क्या कर दिया? विपिन के घर के बाहर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को बिना पक्षपात के सभी सबूतों की जांच करनी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram