Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»लाखों भारतीय अब तक छोड़ चुके हैं देश, क्यों मलेशिया बना पहली पसंद?
India

लाखों भारतीय अब तक छोड़ चुके हैं देश, क्यों मलेशिया बना पहली पसंद?

2025 तक लाखों भारतीय विदेश पलायन कर सकते हैं और मलेशिया उनकी पहली पसंद बन चुका है। सस्ती वीज़ा फीस, आकर्षक प्रवासी नीतियां और आधुनिक शहरों की जीवनशैली भारतीयों को तेजी से अपनी ओर खींच रही है।
By Samsul HaqueAugust 25, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारतीयों का विदेशों में पलायन और वहीं स्थायी रूप से बसने का रुझान बहुत तेजी से बढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के आखिर तक करीब 20 लाख भारतीय विदेश का रुख कर सकते हैं। केवल 2023 में ही जून तक 87,026 भारतियों ने अपनी नागरिकता छोड़ी थी। इसी अनुमान के मुताबिक 2025 तक 4,300 भारतीय करोड़पतियों का पलायन और करीब 20 लाख छात्रों के विदेश जाकर पढ़ाई करने की संभावना है। अब ऐसे समय में मलेशिया भारतीयों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बन गया है।

गगनचुंबी इमारतें लोगों कर रही आकर्षित, वीज़ा आवेदन शुल्क भी घटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलेशिया ने अपने वीज़ा आवेदन शुल्क को मात्र 11 हजार रुपए घटा दिया है, जिससे यह भारतीय प्रवासियों के लिए किफायती हो गया है। प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक शहरों और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण मलेशिया को वहां लोगों को बसने योग्य बनाता है। कुआलालंपुर की गगनचुंबी इमारतें, पेनांग का सांस्कृतिक आकर्षण और सेलांगोर की प्रसिद्ध बाटू गुफाएं लोगों को आकर्षित करती हैं। मलेशिया में स्थायी निवास का दर्जा विदेशी नागरिकों को देश में बिना समय सीमा के रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अधिकार देता है। हालांकि, उन्हें स्थानीय नागरिकों की तरह मतदान का अधिकार नहीं मिलता, लेकिन शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई लाभ मिलते हैं।

स्थाई निवास (पीआर) के लिए आवेदन करने के कई रास्ते हैं। भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स जिन्होंने मलेशिया में कम से कम पाँच साल तक वैध रूप से काम किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। हाई नेट-वर्थ वाले निवेशकों के लिए भी यह विकल्प खुला है, बशर्ते वे मलेशियाई बैंक में करीब 17.4 करोड़ रुपए पांच साल तक जमा करके रखें। इसके अलावा विज्ञान, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी और कला जैसे खास क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले पेशेवर भी पात्र हैं। भारतीय नागरिक जिन्होंने मलेशियाई नागरिकों से विवाह किया है, वे पांच साल की निरंतर निवास अवधि पूरी करने के बाद पीआर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मलेशिया का मलेशिया मॉय सेकंड होम कार्यक्रम भी विदेशियों को 10 साल की रहने की सुविधा देता है। इसमें वित्तीय शर्तें पूरी करनी होती हैं, लेकिन यह भारतीयों के लिए स्थायी निवास की ओर एक बड़ा कदम माना जाता है। सस्ती वीज़ा फीस और अनुकूल प्रवासी नीतियों ने मलेशिया को भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सालों में अमेरिका और सऊदी अरब के बाद मलेशिया भारतीय प्रवासियों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पिता ने राष्ट्रपति से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.