Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»चोरी का नया ग्लोबल बिज़नेस: लग्ज़री कार से ट्रैक्टर तक की डिमांड पर होती है चोरी
World

चोरी का नया ग्लोबल बिज़नेस: लग्ज़री कार से ट्रैक्टर तक की डिमांड पर होती है चोरी

यूरोप में चोरी अब अपराध नहीं, बल्कि डिमांड और सप्लाई पर आधारित बिज़नेस मॉडल बन चुका है। लग्ज़री कारें, मोबाइल फोन्स और ट्रैक्टर चोरी कर ब्रिटेन के जरिए अफ्रीका, रूस, चीन और खाड़ी देशों तक भेजे जा रहे हैं।
By Samsul HaqueAugust 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: चोरी अब महज अपराध नहीं, बल्कि डिमांड और सप्लाई पर चलने वाला ग्लोबल बिज़नेस मॉडल बन चुका है। यूरोप से चोरी हुई लग्ज़री कारें, स्मार्ट मोबाइल फोन्स और ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर ब्रिटेन के जरिए अफ्रीका, खाड़ी देशों, रूस और चीन तक पहुंच रही हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क को “ग्रैंड थेफ्ट ग्लोबल इंक” नाम दिया है।

दरअसल अब वह जमाना नहीं रहा जबकि चोरी न सिर्फ अपराध बल्कि सामाजिक व्यवस्था में भी घृणित कार्य माना जाता था। अब चोरी व्यापार की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है। अर्थशास्त्र के मांग और पूर्ति वाले सिद्धांत पर की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटेन इस समय चोरी के सामान का सबसे बड़ा निर्यातक बना हुआ है। बताया जा रहा है कि फेलिक्सस्टो जैसे बड़े बंदरगाहों से हर दिन हजारों कंटेनर बाहर भेजे जाते हैं। चोरी का सामान कंटेनरों में छिपाकर विदेश भेजा जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में कंटेनरों की पूरी जांच असंभव है।

  • तेजी से बढ़ती वाहन चोरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2020 में ब्रिटेन में 90,000 कारें चोरी हुईं। 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.3 लाख पहुंच गया। लंदन में एक साल में 70,000 से अधिक मोबाइल फोन चोरी हुए।

  • कार चोरी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

किसी लग्जरी कार की डिमांड आने पर चोर पहले कार का सिक्योरिटी सिस्टम और जीपीएस हैक करते हैं। नकली नंबर लगाकर गिरोह को बेचते हैं और कंटेनरों में भेज देते हैं। हर 4 में से 3 चोरी की कारें डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो पहुंचती हैं। टोयोटा हिलक्स जैसी गाड़ियां अफ्रीका में दोगुनी कीमत पर बिकती हैं। यूएई दूसरी सबसे बड़ी मार्केट है, जहां कारें अक्सर ऑर्डर पर चोरी होती हैं।

  • फोन चोरी का नेटवर्क

बताया जा रहा है कि लंदन में छीने गए फोन तुरंत डीलरों को बेचे जाते हैं। एक अनलॉक फोन पर 15-20 हजार रुपये तक मिलते हैं। फोन चीन के शेनझेन के हुआक्यांगबेई मार्केट में बड़े पैमाने पर बिकते हैं।

  • कृषि उपकरणों की चोरी

यूरोप से चोरी हुए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर रूस व पूर्वी यूरोप भेजे जाते हैं। रूस पर प्रतिबंध के बाद इनकी मांग कई गुना बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में कृषि उपकरण चोरी में 137प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। रूस में एक ट्रैक्टर 80 लाख रुपये और उसका जीपीएस किट 10-12 लाख रुपये में बिकता है।

इससे साफ है कि चोरी अब स्थानीय अपराध नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कारोबार बन चुकी है, जिसमें ब्रिटेन एक बड़े हब के रूप में सामने आ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.