Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ये योगासन हैं सबसे असरदार
Adda More..

वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ये योगासन हैं सबसे असरदार

योग सिर्फ शरीर को लचीला और स्वस्थ बनाने का साधन नहीं है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त कर वजन घटाने, ऊर्जा बढ़ाने और पाचन क्रिया सुधारने में भी मदद करता है। भुजंगासन, पवनमुक्तासन और अर्ध मत्स्येन्द्रासन जैसे आसन तेजी से असर दिखाते हैं।
By Samsul HaqueAugust 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Adda More: कमजोर मेटाबॉलिज्म केवल मोटापे को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि थकान, तनाव और पाचन संबंधी दिक्कतों का भी कारण बनता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मेटाबॉलिक रेट सही रहे, तो न सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि शरीर ऊर्जावान और सक्रिय भी बना रहता है। इसी कड़ी में आयुर्वेद और योग बेहद सरल और कारगर उपाय के रूप में सामने आते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग के कुछ आसन ऐसे हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। योग में कई ऐसे आसन हैं जो शरीर की विभिन्न मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और रक्त प्रवाह को संतुलित बनाए रखते हैं।

बद्धकोणासन को नियमित करने से पैरों की मांसपेशियों में लचीलापन आता है और रक्त संचार बेहतर होता है। यह आसन निचले हिस्से की चर्बी घटाने में सहायक माना जाता है और शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है। इसी तरह विपरीत करणी आसन, जिसमें दीवार का सहारा लेकर पैरों को ऊपर उठाया जाता है, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह आसन तनाव घटाकर नींद को गहरी करता है और कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर घटाकर मेटाबॉलिज्म पर सकारात्मक असर डालता है।

भुजंगासन, जिसे सर्प मुद्रा भी कहा जाता है, पेट के हिस्से पर सीधा प्रभाव डालता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की चर्बी कम होती है। जब पेट की चर्बी घटती है, तो मेटाबॉलिज्म अपने आप बेहतर होता है। साथ ही इस आसन से फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है, जिससे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और ऊर्जा खर्च करने की गति तेज होती है। इसी क्रम में पवनमुक्तासन को भी बेहद प्रभावी माना गया है। यह आसन शरीर से गैस और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। पाचन सही रहने पर शरीर पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करता है, जो सीधे तौर पर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन भी मेटाबॉलिज्म सुधारने वाले प्रमुख आसनों में से एक है। इस आसन को बैठकर करने से रीढ़ की लचीलापन बढ़ती है और आंतरिक अंगों पर दबाव पड़ता है।

इससे लिवर और किडनी जैसे अंग ज्यादा सक्रिय होते हैं, जिससे डिटॉक्स प्रक्रिया तेज हो जाती है। जब शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, तो मेटाबॉलिक सिस्टम साफ होकर अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है। इसके अलावा, यह आसन कमर के आसपास जमा फैट को कम करने में भी मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का साधन है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करके मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.