Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन की मांग तेज, सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Jharkhand

बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन की मांग तेज, सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर बड़बील से रांची के बीच फास्ट मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह ट्रेन लाखों ग्रामीणों को राहत देगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगी।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर एक अहम पहल करते हुए रेलमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने बड़बील से रांची के बीच फास्ट मेमू ट्रेन का जल्द परिचालन शुरू करने की मांग की है।

सांसद वर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि बड़बील (ओडिशा के क्योंझर ज़िले में), बड़ा जामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झीकपानी, चाईबासा और राजखरसावां जैसे इलाके कोल्हान क्षेत्र में आते हैं और यहां से आयरन-ओर और बॉक्साइट की बड़े पैमाने पर माल ढुलाई होती है। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल भारतीय रेलवे को वर्षों से सबसे अधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। इसके बावजूद, यहां के लाखों ग्रामीणों को अब तक पर्याप्त रेल सेवाएं नहीं मिल पाई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क मार्ग से सफर करना आम लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है, इसलिए रांची से इस क्षेत्र को जोड़ने वाली सीधी ट्रेन सेवा लंबे समय से ज़रूरी मानी जा रही है।

सांसद वर्मा ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया है कि बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के लिए जल्द रैक की व्यवस्था कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाए, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिल सके।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के ज़ोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण जोशी ने राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना की और सांसद प्रदीप वर्मा के प्रति आभार जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

June 27, 2026

तमाड़ में किसान हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में दाउली से हत्या करने वाला गिरफ्तार

June 27, 2026

खूंटी-रांची मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, तीन मजदूर रिम्स रेफर

June 27, 2026

RECENT ADDA.

भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

June 27, 2026

मुजफ्फरपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन, तीन अपराधी गिरफ्तार, मोस्ट वॉन्टेड लुटेरा भी धराया

June 27, 2026

मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, किशनगंज में महिला सिपाही निलंबित

June 27, 2026

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक, अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब इसी दिन

June 27, 2026

महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर एकनाथ शिंदे सख्त, मुख्य आरोपितों पर मकोका लगाने की मांग

June 27, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.