फॉण्ट कनवर्टर NEW

4 साल पुराना दर्द, नस से चिपका ट्यूमर, रांची सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

Ranchi News : रांची सदर अस्पताल में एक जटिल सर्जरी के जरिए 54 वर्षीय महिला के पैर में बने ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला एस. देवी बीते चार वर्षों से बाएं पैर में सूजन और भारीपन से परेशान थीं, लेकिन पिछले दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची सदर अस्पताल में एक जटिल सर्जरी के जरिए 54 वर्षीय महिला के पैर में बने ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला एस. देवी बीते चार वर्षों से बाएं पैर में सूजन और भारीपन से परेशान थीं, लेकिन पिछले दो महीनों में यह सूजन असामान्य रूप से तेजी से बढ़ने लगी।

महिला को चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी थी और दर्द असहनीय हो गया था। रांची सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जब मरीज की पूरी जांच की गई तो पता चला कि उनके पैर में एक बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जो नस (फेमोरल वेसल) से चिपका हुआ था। यह ट्यूमर न केवल मांसपेशियों को नुकसान पहुँचा रहा था बल्कि मुख्य रक्त नलिका से जुड़ा होने के कारण ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था।

डॉ. अजीत कुमार के अनुसार, “यह एक अत्यंत संवेदनशील सर्जरी थी क्योंकि ट्यूमर नसों और मांसपेशियों के बीच स्थित था। थोड़ा सा भी चूक जानलेवा हो सकती थी।” इस ऑपरेशन में प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गोस्वामी और एनेस्थेटिस्ट डॉ. चंदन झा ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

गुरुवार को तीनों डॉक्टरों की टीम ने मिलकर महिला का सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है और तेजी से रिकवरी हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ दिनों की निगरानी के बाद महिला को घर भेज दिया जाएगा।

यह ऑपरेशन इसलिए भी विशेष है क्योंकि ट्यूमर का आकार बड़ा था और वह पैर की मुख्य नस से चिपका हुआ था, जिसे हटाना किसी भी सामान्य अस्पताल में संभव नहीं होता। रांची सदर अस्पताल की टीम ने यह कर दिखाया और यह दर्शाता है कि सरकारी अस्पतालों में भी अब जटिल ऑपरेशनों के लिए बेहतर सुविधाएं और विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

एस. देवी और उनके परिवार ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उम्मीद खो चुके थे, लेकिन अब उन्हें नया जीवन मिला है। इस सफल सर्जरी ने रांची के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर जनता का विश्वास और भी मजबूत कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram