फॉण्ट कनवर्टर NEW

GST घोटाले में एक और बड़ा खुलासा, देवड़ा गिरोह पर फिर टूटा ईडी का कहर

Ranchi News : 750 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार ईडी की टीम ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एक साथ कई व्यापारिक ठिकानों पर छापेमारी की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : 750 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार ईडी की टीम ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एक साथ कई व्यापारिक ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और महाराष्ट्र के मुंबई में भी व्यापारियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। फिलहाल देशभर में कुल 12 से अधिक जगहों पर छापेमारी चल रही है। इस दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल डेटा और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां जब्त की गई हैं।

जमशेदपुर में सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर, जुगसलाई और आदित्यपुर जैसे प्रमुख व्यापारिक इलाकों में ईडी की टीम ने एक साथ दबिश दी। वहीं रांची में पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट और अन्य इलाकों में भी छापेमारी की गई। इन सभी जगहों पर उन कारोबारियों को निशाना बनाया गया है, जो कथित तौर पर फर्जी बिलिंग के जरिए आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का गलत लाभ लेकर सरकार को भारी नुकसान पहुँचा रहे थे।

जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में शामिल “देवड़ा गिरोह” ने कई फर्जी शेल कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के माध्यम से फर्जी लेन-देन दिखाकर करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया और बाद में उन कंपनियों को बंद कर दिया गया। अब तक इन कंपनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन या तो रद्द किया जा चुका है या फिर निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले की कार्रवाई में ईडी ने कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। अब नई छापेमारी में ईडी को और कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।

ईडी की यह सघन कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि देशभर में जीएसटी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं पर अब सख्त नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी नामचीन कारोबारियों पर शिकंजा कस सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram