Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : 96 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण
#Trending

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : 96 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण

By Muzaffar HussainAugust 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जून माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

3.85 लाख लाभुकों को 96 करोड़ से अधिक की राशि

रांची जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 3,85,751 लाभुकों के बैंक खातों में 96 करोड़ 43 लाख 77 हजार 500 रुपये का सीधा अंतरण किया गया है। हर लाभुक महिला को ₹2,500 प्रति माह की राशि प्रदान की गई है। यह भुगतान आधार-बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और पैसा सीधे लाभुक तक पहुंचे।

मई माह के द्वितीय चरण का भी भुगतान

सिर्फ जून ही नहीं, बल्कि मई महीने की लंबित द्वितीय चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान पूरा कर दिया गया है। इस चरण में 74,534 लाभुकों को 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार उन लाभुकों तक भी योजना का लाभ पहुंचा रही है, जिनका भुगतान पहले किसी कारणवश रुका हुआ था।

महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन का लक्ष्य

यह योजना खासतौर से महिलाओं के लिए शुरू की गई है ताकि वे घर और समाज में आत्मनिर्भर बन सकें। योजना के तहत हर माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं घर की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई या छोटे व्यवसाय में कर सकती हैं।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए)

1. अनगड़ा- 16,437
2. अरगोड़ा (नगर निगम)- 11,878
3. बड़गाईं (नगर निगम)- 8,901
4. बेड़ो- 20,564
5. बुंडू- 8,469
6. बुंडू नगर पंचायत- 3,416
7. बुढ़मू- 17,599
8. चान्हो- 19,676
9. हेहल (नगर निगम)- 15,117
10. ईटकी- 10,446
11. कांके- 31,460
12. कांके (नगर निगम)- 1,289
13. खलारी- 9,653
14. लापुंग- 11,201
15. मांडर- 23,249
16. नगड़ी- 17,632
17. नगड़ी (नगर निगम)- 7,428
18. नामकुम- 17,646
19. नामकुम (नगर निगम)- 8,342
20. ओरमांझी- 18,121
21. राहे- 9,513
22. रातू- 18,424
23. सिल्ली- 21,164
24. सोनाहातू- 12,793
25. तमाड़- 18,452
26. सदर (नगर निगम)- 26,881

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (मई 2025 माह के लिए)

1. अनगड़ा – 2817
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2307
3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1767
4. बेड़ो – 4300
5. बुण्डू – 1732
6. बुण्डू नगर पंचायत – 693
7. बुढ़मू – 3188
8. चान्हो – 3656
9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 3296
10. ईटकी – 2057
11. कांके – 4945
12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 348
13. खलारी – 2103
14. लापुंग – 2629
15. माण्डर – 4276
16. नगड़ी – 3633
17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1363
18. नामकुम – 3532
19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 2385
20. ओरमांझी – 3149
21. राहे – 1722
22. रातू – 3734
23. सिल्ली – 4381
24. सोनाहातू – 2077
25. तमाड़ – 3778
26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 4666

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Aadhar Seeding Chief Minister Scheme Chief Minister Mainiya Samman Yojana Ranchi Jharkhand Women Economic Assistance Scheme Ranchi Scheme Beneficiary Payment Rs 2500 in women's account आधार सीडिंग मुख्यमंत्री योजना झारखंड महिला आर्थिक सहायता योजना महिलाओं के खाते में 2500 रुपये मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रांची योजना लाभुक भुगतान
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.