Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»‘ऑपरेशन महादेव’: पहलगाम आंतकी हमले के आरोपियों को सेना ने किया ढ़ेर
India

‘ऑपरेशन महादेव’: पहलगाम आंतकी हमले के आरोपियों को सेना ने किया ढ़ेर

By Samsul HaqueJuly 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके में मौजूद लिदवास के जंगलों में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। सेना ने कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ का नाम दिया है।

तीन मारे गए, एक की तलाश जारी

सूत्रों के मुताबिक, सेना को लिदवास क्षेत्र के घने जंगलों में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं अब तक की कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने ऑपरेशन महादेव की जानकारी देते हुए बताया कि भीषण मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव अभी जारी है। मारे गए आतंकियों के पास भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि इन मारे गए आतंकियों का पहलगाम आतंकी हमले से कनेक्शन हो सकता है। दरअसल कु़छ दिनों पहले ही नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, इन दोनों लोगों से मिले इनपुट के बाद सेना ने ऑपरेशन महादेव किया था।

दरअसल सेना ने डाचीगांव इलाके में एक संदिग्ध आंतकी कम्युनिकेशन पकड़ा था। शक था कि इस कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले का पहलगाम हमले से संबंध हो सकता है। इसके बाद सेना की कई टुकड़ियों को उस इलाके में तैनात किया गया और तब से वे इलाके में सर्च ऑपरेशन और निगरानी कर रही थीं सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा की एक टीम ने आतंकियों के एक ग्रुप को घेरा। सेना से खुद को घिरा हुआ देखकर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, इसके बाद सेना की जवाबी फायरिंग में 3 आतंकी मारे गए। हालांकि अभी पक्के तौर पर यह नहीं कह सकते ये वहीं आंतकी हैं।

पहलगाम के बैसरण घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया। इन आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी शुरुआत में द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी, जो पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक मोर्चा माना जाता है। हालांकि बाद में आंतकी संगठन हमले में हाथ से इंकार किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अवैध खनन मामले में पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

गिद्धौर से निलंबित SI अमित गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, फैसले पर उठे सवाल

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

RECENT ADDA.

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

अवैध खनन मामले में पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

July 13, 2026

गिद्धौर से निलंबित SI अमित गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, फैसले पर उठे सवाल

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.