फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई में उठे मदरसा और भाषा शिक्षा के गंभीर मुद्दे!

Jamshedpur News : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सोमवार को जमशेदपुर के परिसदन भवन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान एवं उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने की। इस बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सोमवार को जमशेदपुर के परिसदन भवन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान एवं उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने की। इस बैठक से पूर्व जनसुनवाई का भी आयोजन हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े नागरिकों ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से उर्दू और बंगला भाषा के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोगों ने पुस्तकों के प्रकाशन में आ रही समस्याओं को उठाया। साथ ही धातकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम के सेवानिवृत्त शिक्षकों के वेतन और पेंशन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं।

समीक्षा बैठक में कल्याण, शिक्षा, श्रम, समाज कल्याण, नियोजन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, उद्योग और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी विभागों से अल्पसंख्यकों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, लेकिन उनकी जमीनी हकीकत जानना ज़रूरी है। उन्होंने डीईओ और डीएसई को निर्देश दिया कि अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की बहाली एक महीने के भीतर पूरी की जाए।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पिछली समीक्षा बैठक में जो निर्देश दिए गए थे, उन पर जिला प्रशासन की ओर से कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। जिला उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराज़गी जताते हुए इसे आयोग के प्रति गंभीरता की कमी बताया।

आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने भी पिछली कार्रवाई रिपोर्ट नहीं देने पर प्रशासन को फटकार लगाई और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यकों से जुड़े सभी विभागों से स्कूलों की संख्या, हॉस्टल बिल्डिंग, मदरसों की स्थिति एवं उनमें नियुक्त शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram