फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिम्स में अग्निकांड से निपटने की तैयारी, जानें क्या हुआ मॉक ड्रिल में!

Ranchi News : राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, छात्र और मरीजों को आग लगने की स्थिति में तत्परता और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, छात्र और मरीजों को आग लगने की स्थिति में तत्परता और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना था।

इस मौके पर अग्निशमन यंत्रों के संचालन का लाइव डेमो दिया गया और यह बताया गया कि आग लगने की स्थिति में सभी को एसेम्बली प्वाइंट पर कैसे एकत्र होना चाहिए।
प्रशिक्षण का नेतृत्व स्टेशन पदाधिकारी रबीन्द्र ठाकुर, सब ऑफिसर जीतराम उरांव, फायरमैन सुनेश्वर उरांव और लखन मार्डी ने किया। उन्होंने आग के विभिन्न प्रकारों, अग्निशमन यंत्रों की विविधता और उनके सही उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के दौरान फायर ऑडिट भी किया गया, जिसमें अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल में रिम्स के चिकित्सक, एमबीबीएस और पीजी छात्र, नर्स, पारा-मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी तथा मरीज और उनके परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह पहल न केवल आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी को दर्शाती है, बल्कि अस्पताल में जनसुरक्षा को लेकर गंभीरता भी दिखाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram