फॉण्ट कनवर्टर NEW

हज से लौटे झारखंड के पहले जत्थे का भव्य स्वागत, जानिए कब-कहां पहुंचे यात्री!

Ranchi News : हज यात्रा पूरा कर चुके झारखंड के हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मंगलवार को पहले दिन दो विमानों से कुल 640 हज यात्री कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन यात्रियों का भावनात्मक और गर्मजोशी से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : हज यात्रा पूरा कर चुके झारखंड के हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मंगलवार को पहले दिन दो विमानों से कुल 640 हज यात्री कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन यात्रियों का भावनात्मक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पहला विमान सुबह 3:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा, जिसमें 321 हज यात्री सवार थे। ये यात्री रांची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका और अन्य जिलों से ताल्लुक रखते हैं। दूसरा जत्था सुबह 9:15 बजे को पहुंचा, जिसमें 319 यात्री शामिल थे।

कोलकाता एयरपोर्ट पर हाजियों के स्वागत के लिए उनके परिजन, हज कमिटी के अधिकारी और वॉलंटियर्स बड़ी संख्या में मौजूद थे। हज कमिटी ऑफ इंडिया के सीईओ आफताब आलम, साथ ही हज वॉलंटियर मो. लतीफ आलम, अरशद जेया, आसिफ इकबाल, खुर्शीद अनवर और नासिर खान ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के दौरान माहौल भावुक हो गया जब परिजनों ने अपनों को गले लगाकर उन्हें खुश होकर घर लौटते देखा। हाजियों ने भी प्रशासन और हज कमिटी के प्रयासों की सराहना की।

इस पवित्र यात्रा से लौटे यात्रियों की सकुशल वापसी झारखंडवासियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। अगले कुछ दिनों में शेष यात्रियों की वापसी भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram