फॉण्ट कनवर्टर NEW

9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल में राजद का बड़ा ऐलान! जानिए क्या है वजह

Ranchi News : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों द्वारा 9 जुलाई 2025 को बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश राजद के महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों द्वारा 9 जुलाई 2025 को बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश राजद के महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला व महानगर इकाइयों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता इस हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों ने देश के श्रमिक वर्ग को आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया है।

राजद कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में झंडा-बैनर लेकर सड़कों पर उतरेंगे और श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर इस आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देंगे। पार्टी का मानना है कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष आवश्यक है और उनकी मांगों को अनसुना करना देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है।

मनोज पाण्डेय ने कहा कि राजद हमेशा से श्रमिकों के पक्ष में खड़ा रहा है और आगे भी मजदूरों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक हड़ताल को जनआंदोलन में बदलने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram