फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 जुलाई को रांची बनेगा रणनीतिक फैसलों का केंद्र, जानिए क्या चल रही है तैयारी

Ranchi News : आगामी 10 जुलाई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : आगामी 10 जुलाई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध और समन्वित रूप से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि रांची में इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन होना गर्व की बात है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार, आवास, परिवहन और सभास्थल प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देश दिया कि वे तुरंत प्रभाव से कार्य प्रारंभ करें और एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे सभी तैयारियां तय समय पर पूरी हो सकें। साथ ही, तैयारियों की नियमित समीक्षा और निगरानी भी की जाएगी।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के. के. राजहंस, PDITDA के संजय कुमार भगत, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने कोषांगों की अब तक की तैयारियों और आगे की कार्ययोजना पर जानकारी साझा की। उपायुक्त ने अंत में सभी को आपसी तालमेल बनाकर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया ताकि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की यह अहम बैठक पूरी तरह सफल हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram