फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में विकास को नई रफ्तार, गडकरी ने किए 9 नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व ​शिलान्यास

Ranchi News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात झारखंड को दी। इस मौके पर उन्होंने इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे राज्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात झारखंड को दी। इस मौके पर उन्होंने इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे राज्य में सड़क संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन राज्य के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जहां इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई। गडकरी ने राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन राजमार्गों के निर्माण से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों, खनन क्षेत्रों और कृषि उत्पादों के परिवहन में।

उन्होंने कहा, “झारखंड की सड़कों को आधुनिक बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं से व्यवसाय, पर्यटन और परिवहन को लाभ होगा और आम लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।”

गडकरी ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार झारखंड के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है। राज्य में निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के अधिकारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि, स्थानीय विधायक व सांसद और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने इस विकास कार्य के प्रति अपनी आशा और उत्साह प्रकट किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से न केवल झारखंड के भीतर यातायात सुगम होगा, बल्कि राज्य को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाली लाइफलाइन सड़कें भी मजबूत होंगी, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का आर्थिक विकास संभव होगा।

परियोजना की विशेषताएं

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्यालंबाईलागतकहां से कहां तकस्थिति
13314.85 किमी65.86 करोड़बाराहाट-तुलसीपुर खंड, गोड्डापूर्ण
1433.61 किमी31.32 करोड़8 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, सिमडेगाकार्यादेश शेष
21827.42 किमी94.25 करोड़मुर्गाताल से मानपुर खंड, बोकारोकार्य शुरू
3127.500 किमी825.20 करोड़बरही-कोडरमा खंड, हजारीबाग-कोडरमा
114A8.95 किमी18.02 करोड़गिरिडीह नगर, गिरिडीहपूर्ण
333A18 किमी99.39 करोड़गोड्डा से सुंदर पहाड़ी खंड, गोड्डापूर्ण
2363.170 किमी1882.93 करोड़पलमा से गुमला तक, गुमला
2183.61 किमी283.63 करोड़दामोदर नदी पर HLB एवं भौंरा रेलवे क्रांसिंग पर ROB निर्माणनिविदा नवंबर 2025 में
754.18 किमी558 करोड़रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माणपूर्ण

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram