फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जारी प्रखंड की आदिवासी महिला डॉ. सोनाझरिया मिंज बनीं यूनेस्को द्वारा स्थापित आदिवासी ज्ञान पद्धति शासन में परिवर्तन पर शोध की को-चेयरपर्सन

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के जारी प्रखंड के अवराटोली गांव की आदिवासी बेटी डॉ. सोनाझरिया मिंज ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है जिसे ग्रामीणों में गर्व व ख़ुशी की लहर देखने को मिला। वही डॉ सोनझरिया संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के जारी प्रखंड के अवराटोली गांव की आदिवासी बेटी डॉ. सोनाझरिया मिंज ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है जिसे ग्रामीणों में गर्व व ख़ुशी की लहर देखने को मिला। वही डॉ सोनझरिया संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने उन्हें और कनाडा की डॉ एमी पेरेंट को संयुक्त रूप से आदिवासी ज्ञान पद्धति शासन में परिवर्तन के लिए शोध-चेयर नियुक्त किया गया है। डॉ एमी पेरेंट कनाडा के आदिवासी समुदाय की हैं। यूनेस्को ने पहली बार विश्व की दो आदिवासी महिलाओं को शोध चेयर स्थापित किया है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पद पर नियुक्त होने वाली डॉ सोनाझरिया, जारी प्रखंड की पहली आदिवासी महिला हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की बेटियाँ अब वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं।
डॉ. सोनाझरिया मिंज गुमला जिले के जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत के आवराटोली गांव की निवासी हैं। वे झारखंड के प्रतिष्ठित गोस्सनर कॉलेज, रांची के संस्थापक प्राचार्य एवं एनडब्ल्यू जी एल चर्च के प्रथम बिशप डॉ. निर्मल मिंज तथा परकलता मिंज की सबसे बड़ी संतान हैं। उनके परिवार में तीन छोटी बहनें भी हैं। डॉ. सोनाझरिया का विवाह पश्चिम बंगाल के बरोबिसा, अलीपुरद्वार क्षेत्र के डॉ. बतूएल एक्का से हुआ है।
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सोनाझरिया का सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पढ़ाई की और वहां कंप्यूटर साइंस विभाग की डीन और शिक्षक संघ की अध्यक्ष भी रहीं। इसके अतिरिक्त वह झारखंड के दुमका स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति भी रह चुकी हैं।
उनके चचेरे भाई अजय मिंज के अनुसार, डॉ. सोनाझरिया को अपने गांव से गहरा लगाव है। वह हर पर्व-त्योहार पर गांव आती हैं और ग्रामीणों के साथ समय बिताती हैं। गांव के एक बुजुर्ग मैतन बेक ने बताया कि डॉ. सोनाझरिया के पिता जब भी गांव आते थे, सभी ग्रामीणों से मिलते और उनका हालचाल पूछते थे।
डॉ. सोनाझरिया मिंज की इस वैश्विक स्तर की उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और पूरे गुमला जिले में हर्ष की लहर है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि झारखंड की आदिवासी प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रतीक भी है।
Advertisement

Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram