Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक, सभी ने दीं जगन्नाथ रथ यात्रा पर शुभकामनाएं – जानिए क्या कहा किसने
India

राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक, सभी ने दीं जगन्नाथ रथ यात्रा पर शुभकामनाएं – जानिए क्या कहा किसने

By Samsul HaqueJune 27, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, कि पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले भगवान जगन्नाथ के भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करते हुए अपने संदेश में वैश्विक शांति, मैत्री और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा, पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं। इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।

यह पावन उत्सव सभी के लिए सुख-समृद्धि लाए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा प्रारंभ होने पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ! इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, महाप्रभु हमारे लिए अराध्य भी हैं, प्रेरणा भी हैं। जगन्नाथ हैं, तो जीवन है। भगवान जगन्नाथ जनता जनार्दन को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण के लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो में रथयात्रा की खूबियों का भी जिक्र किया और कहा कि रथयात्रा की पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान है। देश के विभिन्न राज्यों में धूमधाम से रथयात्रा निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में निकाली जा रही रथयात्रा अपने-आप में अद्भुत है। इसी के साथ पीएम मोदी आगे कहते हैं, कि इन रथ यात्राओं में जिस तरह से हर वर्ग, हर समाज के लोग उमड़ते हैं, वो अपने आपमें अनुकरणीय है। यह आस्था के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतिबिम्ब है। इस पावन अवसर पर आप सभी को बधाई।

शाह ने शुभकामनाएं देते हुए की कल्याण की प्रार्थना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगन्नाथ रथ यात्रा के शुरु होने के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को आस्था और भक्ति का अनूठा संगम बताया। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि जय जगन्नाथ…! श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा आस्था और भक्ति का अनूठा संगम है, जो हमें सिखाती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को संजोते हुए आगे बढ़ना हमारे अस्तित्व का मूल है। मैं महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी के कल्याण और प्रगति की प्रार्थना करता हूं।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और देश के प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और देश की समृद्धि, शांति व कल्याण की कामना की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सभी के जीवन में सेवा, समरसता और शांति का संचार करे। यह यात्रा हर भारतीय के लिए श्रद्धा और आस्था का पर्व है। जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रथ यात्रा को आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा, कि यह यात्रा प्रदेश में निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण का पथ प्रशस्त करे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर गोंचा पर्व के साथ रथ यात्रा की बधाई दी और कहा, महाप्रभु से प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों के जीवन में आनंद, शांति और खुशहाली बनी रहे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी रथ यात्रा को सनातन संस्कृति की महिमामयी अभिव्यक्ति बताया और भारत के कल्याण की कामना की।

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर हजारों भक्तों की भीड़ जमा हुई और सभी इस धार्मिक पर्व को आनंदपूर्वक मना रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.