फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की ह’त्या! पंजाब में गैंगवार का खौफनाक मोड़

पंजाब में गैंगवार एक बार फिर खौफनाक रूप में सामने आई है। गुरदासपुर जिले में बीती रात कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके करीबी सहयोगी करणवीर सिंह की अंधाधुंध फायरिंग में हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा

अपनी भाषा में पढ़ें

पंजाब में गैंगवार एक बार फिर खौफनाक रूप में सामने आई है। गुरदासपुर जिले में बीती रात कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके करीबी सहयोगी करणवीर सिंह की अंधाधुंध फायरिंग में हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है।

पुलिस के अनुसार, हरजीत कौर अपने साथी करणवीर सिंह के साथ अर्बन स्टेट क्षेत्र में जा रही थीं, तभी कादियां चुंगी के पास घात लगाकर बैठे हथियारबंद हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

करणवीर सिंह के पिता पंजाब पुलिस में थानेदार हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस इसे गैंगवार का परिणाम मान रही है। हाल के दिनों में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गुटों के बीच तनातनी बढ़ी है, और यह हत्याकांड उसी सिलसिले का पहला खून बताया जा रहा है।

आज सुबह हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टर प्रभु दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी ली है। दोनों बंबीहा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे गुरदासपुर जिले को सील कर दिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram