फॉण्ट कनवर्टर NEW

नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं की मैराथन दौड़, मंत्री सुदिव्य कुमार की प्रेरणादायक उपस्थिति

Ranchi News : मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति ने युवाओं में उत्साह का संचार किया।

मोरहाबादी मैदान से आरंभ हुई यह मैराथन रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि झारखंड एक पूर्णतः नशा मुक्त राज्य बने। उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है और यह मैराथन उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर कदम पर शपथ लें कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा यदि युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जाए, तो समाज, राज्य और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारें और नशे जैसे विनाशकारी आदतों से दूर रहें।

पर्यटन सह खेलकूद सचिव मनोज कुमार ने जानकारी दी कि बीते 14 दिनों में पूरे राज्य के जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैराथन दौड़ इस अभियान का अंतिम और सबसे बड़ा आयोजन था।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। विजेताओं में अनूप उरांव, श्रीजीत सरकार, कुंदन महतो, ममता कुमारी सहित अन्य युवा शामिल रहे।
गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, निदेशक खेलकूद शेखर जमुवार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram