फॉण्ट कनवर्टर NEW

रुद्रप्रयाग में हादसा: उफनती अलकनंदा नदी में गिरी बस, 10 लोग हुए लापता

India News: जिले के घोलतीर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस समा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जिले के घोलतीर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस समा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बद्रिनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। हादसे को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी के टेम्पो ट्रैवलर होने की संभावना है। गाड़ी यात्रियों को लेकर जा रही थी। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। पांच से सात लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक बॉडी रिकवर कर ली गई है।

अस्पताल में भर्ती टैंपो ट्रैवलर के ड्राइवर सुमित ने पूरे हादसे की जानकारी दी है। उसने बताया कि बस केदारनाथ से बद्रीनाथ जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाड़ी में 18 से 19 यात्रियों के होने का अनुमान है। इस बीच जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त बस राजस्थान से आ रही थी, जिसमें कुल 18 लोग सवार थे। अभी तक इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हुई है। वहीं सात लोग घायल हैं। घायलों में 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। इन दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दस यात्री लापता हैं। इस बीत बड़ी जानकारी यह मिली है कि जो टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी है, वो ट्रक की टक्कर की वजह से गिरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram