फॉण्ट कनवर्टर NEW

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, बसंतगढ़ क्षेत्र में सेना ने घेरा इलाका

India News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस समय शुरु हुई जबकि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए सांझी नाला इलाके में पहुंची थी। यहां पर गोलीबारी की

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस समय शुरु हुई जबकि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए सांझी नाला इलाके में पहुंची थी। यहां पर गोलीबारी की आवाज सुरक्षाबलों ने सुनी तो उन्होंने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसके साथ ही अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की तलाश में लंबे समय से जारी था ऑपरेशन, अतिरिक्त बल तैनात

प्राप्त जानकारी अनुसार, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पिछले एक माह से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के एक सक्रिय मॉड्यूल को तलाश करने में जुटी हुई थी। बसंतगढ़ की ऊंचाई वाले और घने वन क्षेत्रों में इनके छिपे होने का संदेह व्यक्त किया गया था। इसके चलते गुरुवार को जैसे ही सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन के तहत आगे बढ़े, आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में सेना ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ अब भी जारी है।

किश्तावाड़ में भी तलाशी अभियान जारी

किश्तवाड़ के जंगलों में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद से सुरक्षाबलों ने वहां भी सघन तलाशी अभियान छेड़ा हुआ है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है और ड्रोन व स्निफर डॉग्स के जरिए तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, कि आतंकियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए पूरा अभियान रणनीतिक रूप से संचालित किया जा रहा है। सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और इलाके में आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। यह संयुक्त ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram