फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल पहुंचे नेतरहाट स्कूल – जानिए क्या मिला उन्हें सबसे खास

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संसाधनों और नवाचारों का विस्तार से अवलोकन किया। राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य शैक्षणिक विभागों का

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संसाधनों और नवाचारों का विस्तार से अवलोकन किया।

राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण करते हुए छात्रों से संवाद किया। उन्हें विद्यालय के प्राचार्य द्वारा शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई गई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई।

राज्यपाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित माहौल और प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा, “नेतरहाट विद्यालय केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है। यहां से निकले छात्र देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।”

इस दौरे के दौरान राज्यपाल ने नेतरहाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के अंतिम चरण में राज्यपाल ने लगभग 100 एकड़ में फैले नाशपाती बागान का भ्रमण किया। उन्हें बताया गया कि यहां ‘नट’ किस्म की नाशपाती उगाई जाती है, जो स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। राज्यपाल ने बागान की संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राज्यपाल का यह दौरा नेतरहाट के शिक्षा और ग्रामीण विकास के संतुलन को उजागर करता है और क्षेत्रीय विकास को लेकर नई उम्मीद जगाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram