फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़े डिफॉल्टर पैक्स अध्यक्षों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

West Champaran News : बिहार सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए धान अधिप्राप्ति की योजना चलाई जाती है। इस वर्ष 15 जून तक धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की समीक्षा बैठक में यह

अपनी भाषा में पढ़ें

West Champaran News : बिहार सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए धान अधिप्राप्ति की योजना चलाई जाती है। इस वर्ष 15 जून तक धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई पैक्स अब तक अधिप्राप्त धान का सीएमआर (Custom Milled Rice) नहीं जमा कर पाए हैं।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के तीन प्रमुख डिफॉल्टर पैक्स-बैराटी बरिअरवा (बगहा), रतनमाला (बेतिया) और बरवा (नरकटियागंज) का निरीक्षण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से कराया। जांच में अनियमितताएं पाई गईं और इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई।

रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा कि 17 जून की शाम तक इन तीनों पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे निरीक्षण लगातार होते रहेंगे, ताकि कोई भी पैक्स नियमों की अनदेखी न कर सके। इसके अतिरिक्त जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे सभी पैक्स का भौतिक सत्यापन स्वयं करें, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram